उज्जैन/बड़नगर। उज्जैन पुलिस द्वारा गुम एवं चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने सराहनीय सफलता हासिल करते हुए करीब 2 लाख रुपये कीमत के 10 गुम मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए हैं।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं एसडीओपी बड़नगर महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। थाना बड़नगर में प्राप्त मोबाइल गुम होने के आवेदनों को प्राथमिकता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की गई। CEIR पोर्टल और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 10 मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए। बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे गए, जिससे दस परिवारों में खुशी लौट आई।मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।इस सफलता में निरीक्षक अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक सोभाग सिंह, उपनिरीक्षक प्रतीक यादव (साइबर सेल), सहायक उपनिरीक्षक गोवर्धनदास बैरागी, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, राजपाल (साइबर सेल), आरक्षक मनोहर मोहरी, सूर्य कुमार एवं नितेश रायकवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन नलों में जहर या लापरवाही? वार्ड 8 में गंदे पानी से मचा हड़कंप, जिम्मेदार मौन ट्रॉली पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किसानों के बीच जाकर परखी उपार्जन व्यवस्था