इंदौर। संतोष कुमार रोपिता ।। भंवरकुआ थाना पुलिस ने शादी गार्डन की पार्किंग में खड़ी कार का कांच तोड़कर लाइसेंसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और नकदी चोरी करने वाले शातिर बदमाश को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंच बनाई और चोरी का मशरुका बरामद किया। विजय चौधरी एसीपी. पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल को फरियादी केशव सोनी अपनी फॉर्च्यूनर कार से मल्हार गार्डन, पालदा स्थित शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा बैग चोरी कर लिया, जिसमें लाइसेंसी पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस और नकदी मौजूद थी। शिकायत के बाद भंवरकुआ पुलिस ने अपराध दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की।लगातार जांच, मुखबिर तंत्र और लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सलमान खान (30) निवासी मां भगवती नगर, मूसाखेड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई पिस्टल, 7 कारतूस, एक लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक जब्त की गई। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सलमान खान पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष दूधी, उप निरीक्षक रामकुमार रघुवंशी सहित थाना स्टाफ और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन दिनदहाड़े SBI बैंक में 52 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को बनाया बंधक धार में भीषण सड़क हादसा, 10 मजदूरों की मौत; कई घायल, इंदौर के अस्पताल भी अलर्ट पर