धार। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश के धार जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें फिलहाल 10 मजदूरों की मौत की सूचना है। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद प्रशासनिक अमला तुरंत सक्रिय हो गया। View this post on Instagram View this post on Instagram प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी और सीएमएचओ अस्पताल पहुंचे तथा घायलों से मुलाकात कर उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने डॉक्टरों को सभी घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।हादसे की गंभीरता को देखते हुए इंदौर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा एवं सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि धार से रेफर किए जाने वाले घायलों के उपचार के लिए इंदौर के अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है, जबकि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शादी गार्डन पार्किंग में कार का कांच तोड़कर पिस्टल और नकदी चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार जलूद सोलर प्लांट राष्ट्रीय उपलब्धि, हरित ऊर्जा में मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव