सूरत। गुजरात के सूरत शहर में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक शाखा में दिनदहाड़े बड़ी बैंक डकैती की वारदात सामने आई है। वराछा इलाके स्थित SBI ब्रांच में हथियारबंद लुटेरों के एक गैंग ने धावा बोलते हुए कर्मचारियों और ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और करीब 52 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार पांच बदमाश बैंक में घुसे और सबसे पहले बैंक के अलार्म सिस्टम को बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों के मोबाइल फोन छीन लिए ताकि कोई पुलिस या बैंक अधिकारियों को सूचना न दे सके। लुटेरों ने बैंक में मौजूद सभी लोगों को धमकाते हुए कैश काउंटर से बड़ी रकम लूट ली।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सूरत के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस आलोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब 52 लाख रुपये की लूट की जानकारी सामने आई है, हालांकि सटीक राशि का सत्यापन किया जा रहा है।पुलिस ने बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में पांच संदिग्धों की पहचान हुई है, हालांकि पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। बैंक एक कॉम्पलेक्स की पहली मंजिल पर स्थित है और इसके समीप SBI का एटीएम भी मौजूद है।दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर 1 मई को महाआंदोलन, छतरपुर से रवाना होगा 25 वाहनों का काफिला शादी गार्डन पार्किंग में कार का कांच तोड़कर पिस्टल और नकदी चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार