इंदौर। शहर की राजनीति में पूर्व में हुए जीतू यादव और पार्षद कमलेश कालरा विवाद के बाद अब एक बार फिर कालरा विवादों में घिरते नजर आए। मंगलवार को नगर निगम की जनसुनवाई के दौरान खातीवाला टैंक क्षेत्र के कई दुकानदार पार्षद कमलेश कालरा के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। शिकायतकर्ताओं ने पार्षद पर अवैध वसूली, धमकी और दुकानें तुड़वाने जैसे गंभीर आरोप लगाए।पीड़ित दुकानदार विजय चौहान ने आरोप लगाया कि महाकाल चौराहे के पास स्थित उनकी 30-35 साल पुरानी दुकानों से पार्षद द्वारा हर महीने 10 हजार रुपए की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर दुकानें तोड़ने की धमकी दी गई। विजय चौहान के मुताबिक नगर निगम की टीम भी दबाव बनाते हुए कहती थी कि पार्षद से बात कर लो, अन्यथा कार्रवाई होगी। रकम नहीं देने पर उनकी दुकानों पर कार्रवाई कर दी गई।शिकायतकर्ताओं के अनुसार यहां सांची पॉइंट, प्रेस, चाय दुकान, कपड़ों पर रंगाई सहित करीब सात दुकानों को निशाना बनाया गया।वहीं चाय दुकान संचालिका अनिता बाई ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पति की मौत के दो महीने बाद ही उनसे 10 हजार रुपए मांगे गए। आर्थिक तंगी के चलते रकम नहीं दे पाने पर उनकी दुकान तोड़ दी गई। उन्होंने कहा कि परिवार चलाना मुश्किल है, ऐसे में इतनी बड़ी रकम देना संभव नहीं था।इस पूरे मामले में पार्षद कालरा की दुकानों को लेकर बातचीत की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है, जिससे मामला और अधिक चर्चा में आ गया है। जनसुनवाई में अधिकारियों ने शिकायत की जांच का आश्वासन दिया है।घटना के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके बाद हो सकता है कि यह मुद्दा अब बीजेपी कार्यालय तक पहुंच कर उठाया जा सकता है..! View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चौड़ियार मोड़ पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत इंदौर पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार: आदतन तस्कर भरत उर्फ लंगड़ा PIT NDPS एक्ट में भोपाल जेल भेजा गया