ग्रामीणों ने किया चक्काजाम। गुढ़,रीवा। रीवा जिला अंतर्गत रीवा सीधी मार्ग चौड़ियार मोड़ पर आज सुवह करीब 6 बजे के आसपास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया,जिसमें बाइक सवार एक युवक मनोज कोल निवासी महसाव की ऑन दी स्पॉट मौत हो गयी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि हाइवा के ठोकर से बाइक सवार दूर जा गिरे, जिसमे एक मौत हो गयी। और 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। खबर लगते ही चौड़ियार मोड़ पर परिजन सहित स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और चक्काजाम कर दिए।सूचना पर गुढ़ पुलिस के साथ साथ गुढ़ तहसीलदार भी घटना स्थल पर पहुचे है और घायल उमेश कोल सहित एक अन्य घायल को तत्काल उपचार हेतु संजय गांधी अस्पताल भेजा गया और लोगो को समझाइश देकर चक्काजाम को खुलवाया गया। बताया जाता है कि तीनों बाइक सवार निमंत्रण करके घर महसाव आ रहे थे तभी सड़क हादसा का शिकार हो गए। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 29 अप्रैल को अपेक्स बैंक अध्यक्ष पद संभालेंगे महेंद्र सिंह यादव, शाम 4 बजे लेंगे कार्यभार जीतू यादव-कालरा विवाद के बाद फिर घिरे पार्षद कमलेश कालरा, जनसुनवाई में अवैध वसूली के आरोपों पर हंगामा
You must be logged in to post a comment.