इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ इंदौर पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए भंवरकुआं पुलिस ने कुख्यात तस्कर भरत उर्फ लंगड़ा के विरुद्ध PIT NDPS एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी छह माह के लिए केंद्रीय जेल भोपाल भेजा गया है।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर नगरीय क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त जोन-04 आनंद कलादगी के मार्गदर्शन में थाना भंवरकुआं पुलिस ने यह कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपी भरत उर्फ लंगड़ा पिता हल्केराम वर्मा (32), निवासी नानक नगर रिंग रोड भंवरकुआं, लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मामले पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस द्वारा न्यायालय आयुक्त, इंदौर संभाग को प्रस्ताव भेजे जाने के बाद PIT NDPS एक्ट के तहत छह माह तक निरुद्ध करने के आदेश जारी किए गए।थाना प्रभारी संतोष दूधी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भोपाल भेजने की कार्रवाई की।पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष दूधी, उप निरीक्षक नीलमणि ठाकुर, आरक्षक किशन जाट एवं जीवन सोलंकी की विशेष भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीतू यादव-कालरा विवाद के बाद फिर घिरे पार्षद कमलेश कालरा, जनसुनवाई में अवैध वसूली के आरोपों पर हंगामा कविता – दस्तावेज और नियम..?