इंदौर/महेश्वर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरगोन जिले के महेश्वर के निकट जलूद में 271 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 60 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने संयंत्र का अवलोकन किया और प्रदेश में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी देखा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जलूद सोलर पावर प्लांट केवल मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए राष्ट्रीय उपलब्धि है। इस परियोजना के माध्यम से सूर्य की ऊर्जा को बिजली में परिवर्तित कर इंदौर नगर निगम को लाभ पहुंचाया जाएगा। ग्रीन बॉन्ड योजना के जरिए देशभर की जनता को इस परियोजना का भागीदार बनाया गया, जिससे यह देश का अपनी तरह का पहला सोलर संयंत्र बन गया है।उन्होंने बताया कि इस परियोजना का भूमि-पूजन वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्लांट से इंदौर नगर निगम को सस्ती बिजली मिलेगी और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। सौर ऊर्जा से बिजली बिल में होने वाली बचत से परियोजना की लागत लगभग 9 वर्षों में पूरी हो जाएगी।मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश ने वैदिक घड़ी जैसी नवाचारी परियोजनाओं के माध्यम से प्राचीन ज्ञान और आधुनिक तकनीक का समन्वय किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब ऊर्जा, विज्ञान और कृषि के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि जलूद सोलर प्लांट जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है। इंदौर नगर निगम देश का पहला नगरीय निकाय बना जिसने ग्रीन बॉन्ड के माध्यम से इस परियोजना के लिए फंड जुटाया। उन्होंने इसे इंदौर और मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन धार में भीषण सड़क हादसा, 10 मजदूरों की मौत; कई घायल, इंदौर के अस्पताल भी अलर्ट पर विद्यार्थियों को रील और रियल लाइफ का अंतर समझना जरूरी: सेमीनार में मिला मार्गदर्शन
You must be logged in to post a comment.