इंदौर। शहर में अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग और जनता-पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस द्वारा “जनता की बात- पुलिस के साथ” पहल के तहत रविवार को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर मोहल्ला समिति बैठकों का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में पुलिस अधिकारियों ने सीधे आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। शहर के रावजी बाजार, परदेशीपुरा, संयोगितागंज, छोटी ग्वालटोली, एरोड्रम, द्वारिकापुरी, खजराना, एमआईजी, चंदन नगर, राऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित बैठकों में बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासियों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने और पुलिस सहयोग के लिए प्रेरित किया।बैठकों में साइबर फ्रॉड, नशा मुक्ति, यातायात नियमों और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचाव, साइबर हेल्पलाइन 1930, क्राइम वॉच हेल्पलाइन 7049108283, नशे से दूरी और यातायात नियमों के पालन के प्रति सचेत किया गया।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी गोपनीय रूप से पुलिस तक पहुंचाई जा सकती है।इसी के साथ पुलिस टीमों ने शहर के हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाया। गुंडे-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन के माध्यम से पेट्रोलिंग भी की गई, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत करना, अपराधों की रोकथाम करना तथा नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है। इंदौर पुलिस का यह अभियान सामुदायिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। View this post on Instagram View this post on Instagram वाट्सअप – 7693937495 Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खरीदी न होने के कारण किसानो में भारी आक्रोश,कलेक्टर रीवा से आज किसान करेगे मुलाकात इंदौर यातायात पुलिस की हेलमेट जागरूकता रैली: सड़क सुरक्षा का दिया संदेश