इंदौर। शहर में सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंदौर यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत रविवार को हेलमेट जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस आयुक्त के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह तथा पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।हेलमेट बाइक रैली पलासिया चौराहे से प्रारंभ होकर घंटाघर, रीगल चौराहा होते हुए राजवाड़ा पहुंची। रैली में शामिल बाइकर्स, ट्रैफिक प्रहरी, पुलिस अधिकारी, एनजीओ प्रतिनिधि और जिम्मेदार नागरिकों ने तख्तियों एवं पंपलेट्स के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, रेड लाइट का पालन करने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा अनावश्यक हॉर्न से बचने का संदेश दिया।रैली के दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।डीसीपी यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी ने रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।इस अवसर पर यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी, पुलिसकर्मी, ट्रैफिक वालंटियर्स और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।इंदौर यातायात पुलिस का यह अभियान सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। View this post on Instagram View this post on Instagram वाट्सअप – 7693937495 Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में ‘जनता की बात- पुलिस के साथ’ अभियान: मोहल्ला बैठकों से बढ़ा भरोसा, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में ड्रोन पेट्रोलिंग जूनी इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 4 चोरी की गाड़ियां बरामद