सेवा सहकारी समिति दादर रूपौली केंद्र मोहरबा में खरीदी ठप्प

सेमरिया, रीवा। किसान मीडिया प्रभारी तेजभान सिंह ने बताया कि सेवा सहकारी समिति दादर, रूपौली केंद्र मोहरबा की खरीदी 21/04/2026 से सुचारू रूप से संचालित थी और सैकड़ों किसानो की गेंहू की तौलाई भी हो चुकी है।
 लेकिन दिनांक 27/04/2026 को अचानक से खरीदी केंद्र प्रभारी बदलने के कारण किसान अपना अनाज वापस ले जाने के लिए मजबूर हो गए है,जिससे किसानों को इस तपती धूप में दोहरा मार पड़ रही है।

किसानों का कहना है कि एक बार भाड़ा किराया लगा किसान खरीदी केंद्र फसल लेकर आये और अब दुवारा उसे उठाकर अन्यत्र जगह ले जाने का भाड़ा लग रहा है जिस कारण किसान परेशान है और उनमें आक्रोश भी है।जिसे लेकर आज दिनांक 28/04/26 को सैकड़ो किसान कलेक्ट्रेट रीवा पहुचकर जिला कलेक्टर से मुलाकात करेंगे और अपनी समस्याओं को बताएंगे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading