इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना द्वारिकापुरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे कुख्यात तस्कर राहुल उर्फ भूरा सोनकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर इंदौर शहर और देहात क्षेत्रों में तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोन-4 पुलिस उपायुक्त आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल एवं एसीपी शिवेन्दु जोशी के मार्गदर्शन में द्वारिकापुरी थाना टीम ने आरोपी को दबोचा।जानकारी के अनुसार, दो माह पूर्व सूरज भील नामक आरोपी से 18 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई थी। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था, जिसमें राहुल सोनकर फरार चल रहा था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैक ट्रेसिंग के आधार पर आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी राहुल पिता भूरा सोनकर (43) निवासी राजमोहल्ला महू, लंबे समय से अवैध मादक पदार्थ तस्करी में सक्रिय था।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मुकेश झरिया, प्रधान आरक्षक तनमय तोमर, आरक्षक कृष्णचंद शर्मा एवं शिवपाल सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में हैहयवंशीय क्षत्रिय ताम्रकार कसेरा समाज का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न इंदौर में गहराया जल संकट, पार्षद ने निगम प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी