इंदौर में हैहयवंशीय क्षत्रिय ताम्रकार कसेरा समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न; राजू वर्मा ने संभाली कमान, प्रदीप चौधरी बने मीडिया प्रभारी इंदौर। हैहयवंशीय क्षत्रिय ताम्रकार कसेरा समाज, इंदौर द्वारा रविवार को भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ हुई, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर सामाजिक एकता और राष्ट्रभक्ति का माहौल निर्मित हुआ।हाल ही में समाज के चुनाव में सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए राजकुमार वर्मा (राजू) ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों एवं नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। नियुक्ति पत्र समारोह के दौरान न्यूज नेशनल वर्ल्ड के मध्यप्रदेश ब्यूरो प्रदीप चौधरी को समाज में उनके योगदान एवं सक्रिय भूमिका को देखते हुए मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। समाज की कार्यकारिणी ने उन्हें सम्मान पत्र एवं आभार पत्र भेंट कर विशेष सम्मान प्रदान किया। नवनियुक्त अध्यक्ष राजू वर्मा नवनियुक्त अध्यक्ष राजू वर्मा ने समाज को संगठित कर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और नव-निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं।यह आयोजन सामाजिक एकता, संगठन और समाज सेवा के नए संकल्प के रूप में देखा जा रहा है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन रविवार को हाईकोर्ट की इमरजेंसी सुनवाई, शिवाजी मार्केट कार्रवाई पर लगी रोक द्वारिकापुरी पुलिस के शिकंजे में ब्राउन शुगर तस्कर राहुल भूरा सोनकर, 3 दर्जन से अधिक अपराध दर्ज
You must be logged in to post a comment.