इंदौर। आमिर खान। शहर में बढ़ती गर्मी के बीच जल संकट गंभीर होता जा रहा है। कई क्षेत्रों में पानी की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं। वार्ड पार्षद ने नगर निगम प्रशासन, महापौर और कमिश्नर को पत्र लिखकर तत्काल पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की है। पार्षद का कहना है कि उनके वार्ड में नर्मदा जल योजना का लाभ अब तक नहीं पहुंचा है, जबकि चुनाव के दौरान जल्द पानी उपलब्ध कराने का वादा किया गया था। क्षेत्र के बोरिंग भी सूख चुके हैं और नगर निगम की नियमित जल आपूर्ति भी बाधित है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चार दिनों के भीतर पर्याप्त टैंकर उपलब्ध नहीं कराए गए, तो वे जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे और बाल्टियां लेकर महापौर व निगम कमिश्नर के घर पहुंचकर वहीं से पानी भरने को मजबूर होंगे।पार्षद ने बताया कि उनके वार्ड की जरूरत पूरी करने के लिए करीब दस टैंकर पर्याप्त होंगे, लेकिन अब तक एक भी टैंकर नियमित रूप से उपलब्ध नहीं कराया गया है।शहर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे जल संकट और गहरा गया है। भूजल स्तर नीचे जाने के कारण कई इलाकों में बोरिंग फेल हो चुके हैं और टैंकर ही लोगों का मुख्य सहारा बन गए हैं।स्थानीय नागरिकों में भी पानी की कमी को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि गर्मी में जल संकट ने रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद कठिन बना दिया है. View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन द्वारिकापुरी पुलिस के शिकंजे में ब्राउन शुगर तस्कर राहुल भूरा सोनकर, 3 दर्जन से अधिक अपराध दर्ज लॉरेंस बिश्नोई गैंग कनेक्शन में इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई