भोपाल। प्रदीप चौधरी।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने बहनों के साथ जो अन्याय किया है, उसे देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने महिलाओं के उत्थान के लिए गंभीरता से कार्य नहीं किया, जबकि वर्तमान सरकार महिलाओं के विकास और स्वाभिमान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है और बहनों के अधिकारों के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 9 दिन से गुम हुए बुदामा निवासी किशोर का अभी तक नही चला पता, सोहागी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज व्हाइट हाउस प्रेस डिनर के दौरान गोलीबारी से हड़कंप, ट्रंप सुरक्षित; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल