परिजनों ने लोगो से सूचना देने का किया निवेदन सोहागी,रीवा। जिले के त्योंथर तहसील अंतर्गत बुदामा ग्राम का एक किशोर दिनांक 18/04/26 को घर से स्कूल जाने को कहकर निकला था लेकिन आज दिनांक तक किशोर घर नही पहुचा, परिजनों ने आसपास और रिस्तेदारो के यहाँ काफी पता तलाश किया लेकिन किशोर का कही पता नही चला। जिसकी गुमसुदगी की शिकायत शांति पण्डेय पिता गरुण पांडेय निवासी (घोडडीहा) बुदामा थाना सोहागी ने थाने में जाकर रिपोर्टर लिखाई है कि मेरा बेटा सुभाष पाण्डेय उम्र 17 वर्ष 2 माह का है। जो दिनांक 18/04/26 को हायर सेकंडरी स्कूल बुदामा जाने को कहकर घर से दोपहर 12 बजे निकला था लेकिन आज दिनांक तक घर वापिस नही आया, न ही फोन उठा रहा है। लडके का हुलिया रंग गेहूआ, बदन एकहरा, चेहरा गोल, ऊँचाई लगभग 5 फिट, बदन में नीले रंग का टीशर्ट और काले रंग का जीन्स पेट पहना हुआ है। जिसके लिए परिजन शांति पांडेय ने आम जनमानस से निवेदन किये है कि उक्त लड़का जिस किसी सज्जन को कही मिले या दिखे तो मो.नंबर-7990285380 पर या थाना पुलिस सोहागी को सूचना सकते है View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कमिश्नरी सिस्टम का असर: इंदौर में हत्या के मामलों में आई गिरावट, तकनीक से तेज हुई पुलिसिंग कांग्रेस के अन्याय को देश नहीं भूलेगा, बहनों के हक के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव