वॉशिंगटन डीसी। प्रदीप चौधरी। अमेरिका के प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुरक्षा जांच क्षेत्र के पास गोलीबारी की घटना सामने आई। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump, प्रथम महिला और अन्य शीर्ष अधिकारी सुरक्षित बताए गए हैं, जबकि संदिग्ध हमलावर को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज धमाकों जैसी आवाज सुनते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हजारों मेहमानों में भगदड़ मच गई। कई लोग मेजों के नीचे छिप गए, जबकि सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने राष्ट्रपति और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर होटल के मुख्य सुरक्षा क्षेत्र तक पहुंच गया था और उसने एक एजेंट पर फायरिंग की, हालांकि सुरक्षाकर्मी की बुलेटप्रूफ सुरक्षा के कारण बड़ा नुकसान टल गया। इस घटना ने अमेरिका के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने हालिया विदेश नीति पर आक्रामक रुख दिखाते हुए क्यूबा को लेकर भी कड़ा बयान दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन कांग्रेस के अन्याय को देश नहीं भूलेगा, बहनों के हक के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में न्यायालयीन कार्रवाई के दौरान अवैध भांग फैक्ट्री का खुलासा, 1182 किलो मुनक्का जप्त