इंदौर। प्रदीप चौधरी। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर स्थित एक विवादित मकान पर न्यायालयीन कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस और कोर्ट टीम उस समय चौंक गई, जब परिसर से बड़े पैमाने पर अवैध भांग (मुनक्का) निर्माण का खुलासा हुआ। कार्रवाई के दौरान आरोपियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने, अभद्रता करने और धमकी देने के आरोप भी सामने आए हैं। कैमरा नीचे कर तीखे शब्दों का प्रयोग. संजय मिश्रा पत्नी अंजू मिश्रा साहित्य मिश्रा उर्फ छोटू मिश्रा जानकारी के अनुसार, मकान मालिक की शिकायत पर वर्षों से चल रहे कब्जा विवाद में कोर्ट के आदेश के बाद न्यायालयीन अमला और पुलिस बल मकान खाली कराने पहुंचा था। इसी दौरान समीप स्थित परिसर में अवैध रूप से भांग निर्माण फैक्ट्री संचालित होती पाई गई। मौके पर मौजूद आरोपियों ने कार्रवाई का विरोध किया, जिससे न्यायालयीन प्रक्रिया प्रभावित हुई।मामले में कलेक्टर के निर्देशन एवं आबकारी विभाग की विशेष कार्रवाई के तहत आरोपी संजय मिश्रा के ठिकाने पर छापेमारी कर करीब 1182 किलोग्राम भांग बुरादा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। आबकारी अधिकारी आबकारी विभाग ने अवैध मादक पदार्थ धारण करने का प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, मामले से जुड़े अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी जा सकती है।इस घटना ने स्थानीय स्तर पर अवैध नशे के कारोबार, प्रशासनिक चुनौतियों और कानून व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन व्हाइट हाउस प्रेस डिनर के दौरान गोलीबारी से हड़कंप, ट्रंप सुरक्षित; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल आलीराजपुर की घटना ने न्याय व्यवस्था और सार्वजनिक जवाबदेही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
You must be logged in to post a comment.