इंदौर, 25 अप्रैल 2026। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांता स्वामी भार्गव ने आदेश जारी करते हुए नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाओं के लिए 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है।यह आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई तथा माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध स्कूलों पर लागू रहेगा। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों में भी इसी अवधि के दौरान अवकाश रहेगा।वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय परिवर्तित किया गया है। अब इन कक्षाओं का संचालन प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को तेज गर्मी से बचाया जा सके।इसके अलावा जिले में ग्रीष्मकालीन अवकाश भी घोषित कर दिया गया है, जो 1 मई से 15 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन टीकमगढ़ जेल में अफसरों की भिड़ंत: गाली-गलौज के आरोपों के बीच डिप्टी जेलर का इस्तीफा, फिर लिया वापस बसपा का कड़ा एक्शन: पूर्व MLC समेत दो नेताओं पर गिरी गाज, पार्टी से निष्कासित