बुलंदशहर/गाजियाबाद। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठन में अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाते हुए दो बड़े नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अलग-अलग जिलों से जारी प्रेस विज्ञप्तियों में इन कार्रवाइयों की पुष्टि की गई है।बुलंदशहर जिला इकाई के अध्यक्ष रविन्द्र प्रधान द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पूर्व एमएलसी धर्मवीर सिंह अशोक को लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया गया है। बताया गया कि उन्हें कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन उनके व्यवहार में सुधार नहीं आया। पार्टी ने ‘मूवमेंट’ के हित को सर्वोपरि बताते हुए यह कार्रवाई की है।वहीं गाजियाबाद में जिला अध्यक्ष मनोज कुमार जाटव ने जयप्रकाश सिंह के निष्कासन की घोषणा की है। खास बात यह है कि जयप्रकाश सिंह की हाल ही में पार्टी में वापसी हुई थी। इससे पहले भी वे अनुशासनहीनता के आरोपों में लंबे समय तक पार्टी से बाहर रह चुके थे। वापसी के बाद उन्हें केरल में संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई थी।पार्टी का आरोप है कि जयप्रकाश सिंह की कार्यशैली और मानसिकता में कोई बदलाव नहीं आया। उन्हें ‘स्वार्थी’ और ‘अवसरवादी’ बताते हुए बसपा ने कार्यकर्ताओं को ऐसे लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है।दोनों मामलों में बसपा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि संगठन में अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन भीषण गर्मी का असर: इंदौर में नर्सरी से 8वीं तक 4 दिन अवकाश, बड़ी कक्षाओं का समय बदला इंदौर में हॉट स्पॉट चेकिंग में बड़ी कार्रवाई: 3 किलो के करीब गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार