उज्जैन/बड़नगर। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में बड़नगर थाना पुलिस ने रात्री कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन एवं एसडीओपी महेन्द्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार की टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। गश्त के दौरान निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों, चिन्हित अपराधियों एवं संपत्ति संबंधी मामलों में कुल 60 आरोपियों की जांच की गई। इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे 10 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 5 वारंटियों को जेल भेजा गया जबकि 5 आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। थाना बड़नगर पुलिस की टीम ने सुनियोजित रणनीति के तहत अलग-अलग दल बनाकर अभियान को सफल बनाया।इस अभियान में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम बताया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन आलीराजपुर की घटना ने न्याय व्यवस्था और सार्वजनिक जवाबदेही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लसुड़िया पुलिस ने ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार