इंदौर। शहर के चर्चित लॉरेंस बिश्नोई गैंग धमकी प्रकरण में क्राइम ब्रांच इंदौर की एसआईटी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी राजपाल चंद्रावत के साथी सोनू उर्फ रितेश खंगार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बिजनेसमैन विवेक दम्मानी को धमकी दिलाने में सहयोग करने का आरोप है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोनू ने अवैध लाभ कमाने की मंशा से राजपाल को विवेक दम्मानी की गतिविधियों और निजी जानकारी उपलब्ध कराई थी। साथ ही वह घर के बाहर फायरिंग की साजिश में भी सहयोग कर रहा था, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।क्राइम ब्रांच की एसआईटी टीम लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शहर में गैंग से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।गिरफ्तार आरोपी सोनू उर्फ रितेश का आपराधिक रिकॉर्ड भी गंभीर है। उसके खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास, चाकूबाजी, बलवा, घर में घुसकर हमला और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच जारी है।है View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन लसुड़िया पुलिस ने ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार