टीकमगढ़। जिला जेल में अधिकारियों के बीच हुई तीखी झड़प ने जेल प्रशासन में हलचल मचा दी। डिप्टी जेलर अश्विनी शुक्ला ने जेल अधीक्षक यजुवेंद्र वाघमारे पर गाली-गलौज और अपमानजनक व्यवहार के आरोप लगाते हुए आवेश में इस्तीफा दे दिया। हालांकि बाद में उच्च स्तर पर चर्चा के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया।जेल डीजी वरुण कपूर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों अधिकारियों के बीच किसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते डिप्टी जेलर ने तत्काल इस्तीफा दे दिया। लेकिन मुख्यालय स्तर पर समझाइश के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। पूरे मामले की जांच डीआईजी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।जानकारी के अनुसार विवाद की जड़ एक कैदी से जुड़ी शिकायत रही। उक्त बंदी को टीकमगढ़ जेल से सागर जेल भेजा गया था, जहां से उसे जमानत मिल गई। रिहा होने के बाद बंदी ने टीकमगढ़ जेल में कथित दुर्व्यवहार की शिकायत की थी। इसी शिकायत की जांच के लिए सागर जेल के अधीक्षक मानवेंद्र सिंह परिहार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया।जांच प्रक्रिया के दौरान डिप्टी जेलर मनोज मिश्रा को प्रतिवेदन तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। मिश्रा जब टीकमगढ़ जेल पहुंचे तो वे डिप्टी जेलर अश्विनी शुक्ला के साथ उनके कक्ष में चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान जेल अधीक्षक यजुवेंद्र वाघमारे भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मामला इतना तूल पकड़ गया कि शुक्ला ने इस्तीफा सौंप दिया।फिलहाल मामला जांच के अधीन है और प्रशासनिक स्तर पर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वर्दी वाली पाठशाला: खाकी में सेवा, शिक्षा से बदल रही जिंदगी भीषण गर्मी का असर: इंदौर में नर्सरी से 8वीं तक 4 दिन अवकाश, बड़ी कक्षाओं का समय बदला