इंदौर। शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लसुड़िया थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन और एक कार जब्त की है।पुलिस को सूचना मिली थी कि निपानिया डी-मार्ट के पास गुलमोहर कॉलोनी क्षेत्र में कुछ युवक कार में बैठकर मोबाइल के जरिए IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना लसुड़िया पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।पुलिस ने कार क्रमांक DL-14-CD-8027 में बैठे तीन आरोपियों को पकड़ा, जो ड्रीम/एक्सचेंज साइट के माध्यम से क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। जांच में मोबाइल फोन से सट्टे के एप, आईडी और लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले।पूछताछ में सामने आया कि भोपाल निवासी अनुराग और करण बैंक खातों के जरिए सट्टे के पैसों का लेन-देन करवा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया।थाना लसुड़िया पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम 1976 की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तारेश सोनी एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर पुलिस की रात्री कॉम्बिंग गश्त, 10 स्थाई वारंटी गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग धमकी केस में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, राजपाल का साथी गिरफ्तार