इंदौर/भोपाल। पलासिया थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज अपहरण मामले को महज कुछ घंटों में सुलझाने वाली इंदौर पुलिस की टीम को पुलिस मुख्यालय ने सम्मानित किया है। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने इस ऑपरेशन में शामिल 7 पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:20 बजे अज्ञात बदमाशों ने दो नाबालिग बच्चों का अपहरण कर लिया था। आरोपियों ने परिजनों से 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पलासिया थाने में तत्काल अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। साथ ही घटना में शामिल 4 आरोपियों—जिनमें 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं—को गिरफ्तार कर लिया गया।इस साहसिक और त्वरित कार्रवाई के लिए डीजीपी द्वारा टीम के 7 पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन स्वरूप नकद पुरस्कार दिया गया है। इसमें प्रधान आरक्षक लोकेश गाथे और देवेन्द्र जादौन को 10-10 हजार रुपये, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को 6-6 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।इस कार्रवाई ने एक बार फिर इंदौर पुलिस की तत्परता और कार्यकुशलता को साबित किया है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में हॉट स्पॉट चेकिंग में बड़ी कार्रवाई: 3 किलो के करीब गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार एमपी भाजपा में संगठन विस्तार: किसान मोर्चा के 16 जिलाध्यक्ष और 3 प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक नियुक्त