भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर नियुक्तियां करते हुए किसान मोर्चा के 16 जिला अध्यक्षों और तीन प्रमुख प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई हैं।भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए जिलाध्यक्षों की तैनाती की गई है। इनमें नर्मदापुरम् से सुरेश पटेल, बैतूल से महेश्वर सिंह चंदेल, बुरहानपुर से राहुल जाधव, शाजापुर से राधेश्याम जाट, बालाघाट से यशवंत लिल्हारे, अशोकनगर से धर्मवीर रघुवंशी, मुरैना से हेमंत धाकड़, नीमच से राजू नागदा, खंडवा से राजेन्द्र सिंह, रीवा से प्रवीण त्रिपाठी, पन्ना से प्रदीप अवस्थी, बड़वानी से राजेन्द्र शितोले, रायसेन से कमलेश राजपाल, छिंदवाड़ा से शैलेन्द्र रघुवंशी, डिंडौरी से घनश्याम कछवाहा और गुना से मुरालीलाल धाकड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके साथ ही पार्टी के तीन महत्वपूर्ण प्रकोष्ठों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल (इंदौर), शिक्षक प्रकोष्ठ का संयोजक महेश पालीवाल (इंदौर) और मछुआरा प्रकोष्ठ का संयोजक श्याम निषाद (कटनी) को बनाया गया है।भाजपा ने इन नियुक्तियों के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकेत दिया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नए पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को नई गति देंगे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस का त्वरित एक्शन: अपहरण कांड सुलझाने वाली टीम को DGP का इनाम कमिश्नरी सिस्टम का असर: इंदौर में हत्या के मामलों में आई गिरावट, तकनीक से तेज हुई पुलिसिंग