इंदौर। थाना भंवरकुआ पुलिस ने हॉट स्पॉट चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो 916 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष सिंह के निर्देश पर शहर में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त जोन-4 आनंद कलादगी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल व सहायक पुलिस आयुक्त विजय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष दूधी द्वारा विशेष टीम गठित की गई थी।दिनांक 25 अप्रैल को टीम हॉट स्पॉट सरदार कॉलोनी के पास आरटीओ मेन रोड पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ।आरोपी की पहचान सुनील सोलंकी (30) निवासी शिवदर्शन नगर, मूसाखेड़ी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष दूधी सहित उप निरीक्षक राम रघुवंशी, आरक्षक शैलेन्द्र चतुर्वेदी और रविकांत की अहम भूमिका रही। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन बसपा का कड़ा एक्शन: पूर्व MLC समेत दो नेताओं पर गिरी गाज, पार्टी से निष्कासित इंदौर पुलिस का त्वरित एक्शन: अपहरण कांड सुलझाने वाली टीम को DGP का इनाम