विभागीय निष्क्रियता आयी सामने। जवा, रीवा। जिले के जवा जनपद पंचायत अंतर्गत बेवा शिवराज कुमारी सिंह निवासी ग्राम पोस्ट इटमा तहसील जवा ने मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर रीवा से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे पति बलिराज सिंह की मृत्यु 14 जनवरी 2025 को हो गई थी जो जवा जनपद कार्यालय में बाबू के पद पर पदस्थ थे।मृत्यु के 16 माह हो चुके हैं लेकिन अभी तक पेंशन की एक भी किस्त नसीब नहीं हुई है। बेवा शिवराज कुमारी सिंह का कहना है कि वह लगातार साल भर से संभागीय पेंशन अधिकारी एवं जिला कोषालय अधिकारी रीवा तथा यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा अतरैला के चक्कर काट रही है तथा सभी को परिवार पेंशन भुगतान किए जाने लिखित में आवेदन भी दे चुकी है परन्तु आज तक पेंशन का भुगतान नहीं किया गया। 72 वर्षीय बेवा शिवराज कुमारी सिंह का कहना है कि पेंशन न मिलने से वह आर्थिक, शारीरिक, मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर को लिखित पत्र दिया गया है कि ऐसी स्थिति में उसके साथ यदि कोई घटना, दुर्घटना घटती है तो यही विभाग प्रमुख जिम्मेदार होंगे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन लॉरेंस बिश्नोई गैंग धमकी केस में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, राजपाल का साथी गिरफ्तार म.प्र. जनअभियान परिषद एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा गांव-2 में चलाया जा रहा है जल संचयन अभियान
You must be logged in to post a comment.