इंदौर। शहर के लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित रविदास नगर में पानी भरने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता आत्माराम राठौर ने बताया कि 24 अप्रैल 2026 की सुबह उसके छोटे भाई चिंताराम राठौर (25) का मोहल्ले के मोहित नामक युवक से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई, जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया था।शाम को चिंताराम जब जोतीबाई फाटक के पास एक ढाबे पर खाना खा रहा था, तभी कुलदीप परमार, मोहित अंकल, पंकज परमार और मयूर अवंती ने उसे घेर लिया। आरोप है कि कुलदीप ने चाकू से हमला किया, जबकि अन्य आरोपियों ने उसे पकड़ रखा था। गंभीर हालत में परिजनों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर लसूड़िया थाना पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बायपास पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से भाग रहे दो आरोपियों—मोहित अंकेल (21) और कुलदीप परमार (19)—को गिरफ्तार कर लिया। भागने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि सुबह हुए विवाद का बदला लेने के लिए उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस अब आरोपियों से विस्तृत पूछताछ के लिए न्यायालय से रिमांड लेने की प्रक्रिया कर रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम को लेकर चाकघाट व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन खजराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला तस्कर व राजस्थान का ड्रग सप्लायर गिरफ्तार, 15 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त