इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खजराना थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूर्व में पकड़े गए आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक महिला तस्कर और राजस्थान के ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार कर करीब 15 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, एक दिन पहले 11 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी अमान को गिरफ्तार किया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खजराना क्षेत्र के पाकीजा रोड पर दबिश दी, जहां संदिग्ध महिला फिरदौस पटेल (33) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 15 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ में फिरदौस ने बताया कि उसे यह मादक पदार्थ राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी नारायण सिंह चौहान (21) द्वारा सप्लाई किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नारायण चौहान को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने व जल्दी पैसा कमाने के लिए सस्ते में ड्रग्स खरीदकर महंगे दामों में बेचते थे। इस पूरे मामले में खजराना थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अब आरोपियों से रिमांड लेकर ड्रग्स के नेटवर्क और अन्य संलिप्त आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन रविदास नगर हत्याकांड का खुलासा: पानी भरने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार FMCG व्यापार में निवेश के नाम पर 27 लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार