चाकघाट,रीवा । चाकघाट नेशनल हाईवे 30 स्थित मंत्री चौराहा एवं बघेड़ी चौराहा पर आएं दिन हो रहे सड़क हादसों पर प्रशासनिक ओर से रोकथाम को लेकर उचित कार्यवाही नहीं होने से, एक ओर जहां लोगों में भारी आक्रोश बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर उक्त गंभीर समस्या पर चाकघाट व्यापार मंडल द्वारा त्योंथर पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।व्यापार मंडल द्वारा उक्त हादसों का स्पॉट बन चुके चौराहा पर शीघ्र ही स्पीड ब्रेकर सहित अन्य सुरक्षा के सख्त कदम उठाए जाने मांग की है। उक्त चौराहा के आसपास बाजार एवं विद्यालय कॉलेज इत्यादि संचालित होने से ट्रैफिक दबाव चारों ओर से अत्यधिक बना रहता है। जिससे सड़क हादसे की संभावना हर पल बनी रहती है और हादसे में अब तक कई लोगों ने अपनी जाने गवाई हैं। हाल ही में बाइक सवार दो युवकों के दर्दनाक मृत्यु की खबर सामने आई थी। उक्त ज्ञापन पत्र में एसडीएम संजय जैन द्वारा अति शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन Air India फ्लाइट में तकनीकी खराबी से हड़कंप, यात्रियों ने जताई नाराजगी रविदास नगर हत्याकांड का खुलासा: पानी भरने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार