सेहत विशेष: गर्मी के मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपाय काफी कारगर साबित होते हैं। छाछ में गुलाब जल मिलाकर लगाने से न सिर्फ त्वचा को ठंडक मिलती है, बल्कि कई तरह की स्किन समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख फायदे—1. नेचुरल मॉइश्चराइजर और क्लींजरछाछ त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करने के साथ ही क्लींजर का काम भी करती है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की गंदगी को साफ कर उसे फ्रेश बनाता है।2. रंगत निखारने में मददगारछाछ में पाए जाने वाले लैक्टिक एसिड और अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड त्वचा की रंगत को सुधारने में सहायक होते हैं। यह दाग-धब्बों और निशानों को हल्का करने में भी मदद करता है।3. स्किन टेक्सचर में सुधारबेहतर स्किन टेक्सचर के लिए छाछ में हल्दी और बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें, इससे त्वचा मुलायम और साफ दिखती है।4. टैनिंग से राहतटैनिंग की समस्या होने पर ठंडी छाछ में टमाटर का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और टैनिंग कम करने में मदद मिलती है।नोट: किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले अपनी त्वचा के अनुसार पैच टेस्ट जरूर करें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन GBU में नए सत्र की शुरुआत: 5 नए कोर्स शामिल, 4 हजार से ज्यादा सीटों पर होंगे एडमिशन सेहत विशेष: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं आसान घरेलू उपाय