नोएडा/ग्रेटर नोएडा, 24 अप्रैल 2026। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए 5 नए कोर्स जोड़े हैं। कुल 152 पाठ्यक्रमों में 4077 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।नए कोर्स और सीटों का विस्तारविश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, बदलती शैक्षणिक और औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए कोर्स शुरू किए गए हैं। इनमें—एमएससी न्यूक्लियर मेडिसिन (2 वर्ष, 10 सीट)एमएससी जियोस्पेशियल डेटा साइंस (2 वर्ष)डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग (1 वर्ष, 25 सीट)पीजी डिप्लोमा इन हेरिटेज रेस्टोरेशन एंड मैनेजमेंट (1 वर्ष, 25 सीट)जिम इंस्ट्रक्टर एवं जिम मैनेजमेंट (3 माह, 20 सीट)कुल सीटों का ब्योरास्नातक (UG) के 55 कोर्स: 2620 सीटेंस्नातकोत्तर (PG) के 61 कोर्स: 1265 सीटेंडिप्लोमा के 3 कोर्स: 70 सीटेंलैटरल एंट्री के 12 कोर्स: 20 सीटेंपीएचडी के 21 कोर्स: 102 सीटेंएडमिशन प्रक्रिया में बदलावपहली बार ग्रेजुएशन और बैचलर डिग्री कोर्स में 50% सीटें CUET स्कोर के आधार पर भरी जाएंगी। इसके अलावा MBA, LLM और PhD में प्रवेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा (GBU-ET 2026) से होगा।छात्र CAT, MAT, CLAT और NATA जैसी परीक्षाओं के जरिए भी आवेदन कर सकेंगे।छात्रों को विशेष लाभनोएडा-ग्रेटर नोएडा एजुकेशन सोसायटी से संबद्ध इंटर कॉलेजों के छात्रों को फीस में 20% तक की छूट दी जाएगी।विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि नए कोर्स छात्रों को आधुनिक और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में अहम कदम साबित होंगे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भाजपा नेता नाजिया इलाही खान के बयान पर बवाल, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल सेहत विशेष: छाछ में गुलाब जल मिलाकर लगाने से मिलते हैं कई त्वचा लाभ