बड़नगर/उज्जैन, 24 अप्रैल 2026। उज्जैन रोड स्थित तुलसी वेयरहाउस के पास शुक्रवार सुबह एक अनाज व्यापारी की मारपीट में मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।पुलिस के अनुसार, मृतक राजेंद्र कुमार उर्फ राजू (65) निवासी व्यास कॉलोनी, बड़नगर की अनाज की दुकान के सामने ही आरोपी पक्ष की दुकान है। सुबह करीब 9:15 बजे ग्राहक से अनाज खरीदने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।आरोप है कि आदर्श (पिता निलेश शाह) निवासी ग्राम पलदूना थाना इंगोरिया एवं निलेश शाह निवासी सदर ने मृतक के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उनके सीने में गंभीर चोट आई और वे मौके पर ही गिर पड़े।घटना के बाद मौजूद साक्षी विनोद भाटी द्वारा उन्हें तुरंत गुप्ता अस्पताल बड़नगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बड़नगर लेकर पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम पैनल द्वारा किया जा रहा है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है,आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुई है तलाश जारी है. View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुम हुए ₹2 लाख पुलिस ने तत्परता से खोजे, फरियादी को लौटाई रकम इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता: 2 मासूमों के अपहरण का चंद घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार