इंदौर, 24 अप्रैल 2026। पलासिया थाना क्षेत्र से लापता हुए दो मासूम बच्चों के अपहरण और फिरौती के सनसनीखेज मामले में इंदौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में ही पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिरौती के लिए किया था अपहरणजानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल की रात करीब 8:45 बजे दो 11 वर्षीय बच्चे, जो तिरुपति गार्डन खेलने गए थे, अचानक लापता हो गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। जांच में सामने आया कि एक महिला बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थी। इसी दौरान परिजनों को फोन कर ₹15 लाख की फिरौती मांगी गई और जान से मारने की धमकी दी गई।10 टीमों ने चलाया सर्च ऑपरेशनमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में 10 विशेष टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम दत्त नगर स्थित एक फ्लैट तक पहुंची, जहां से दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया।चार आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है—राधिका प्रजापति (19)तनिशा सेन (20)ललित सेन (21)विनीत प्रजापति (22)आरोपियों के कब्जे से वारदात में उपयोग किए गए मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।सकुशल मिले बच्चे, परिजनों ने जताया आभारबरामदगी के बाद बच्चों को एम.वाय. अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने इंदौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार जताया।पुलिस की अपीलइंदौर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और बच्चों को भी जागरूक करें कि वे किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं।इस पूरी कार्रवाई को पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और बेहतर टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर में अनाज व्यापारी की पिटाई से मौत, खरीदारी विवाद बना जानलेवा