इंदौर। आमिर खान।। 23 अप्रैल 2026। सदर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है, जहां गुम हुए ₹2 लाख की राशि को कुछ ही समय में खोजकर फरियादी को सुरक्षित लौटा दिया गया।जानकारी के अनुसार, मराठी मोहल्ला निवासी रिजवान (45) पिता नसीर अहमद ने सदर बाजार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनका ₹2 लाख से भरा बैग कहीं गुम हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना हाजिरी अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीट स्टाफ को मौके पर भेजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कराई।पुलिस टीम ने त्वरित जांच करते हुए कैमरों की मदद से बैग का पता लगा लिया और उसे सुरक्षित बरामद कर फरियादी को सौंप दिया। अपनी गुम हुई रकम वापस मिलने पर फरियादी ने पुलिस का आभार जताया।इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में दो मासूम लापता, सीसीटीवी में महिला के साथ जाते दिखे बच्चे, फिरौती कॉल से सनसनी बड़नगर में अनाज व्यापारी की पिटाई से मौत, खरीदारी विवाद बना जानलेवा