भोपाल। भाजपा ने अपने ही विधायक प्रीतम लोधी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। IPS अधिकारी आयुष जाखड़ के घर पर गोबर फेंकने की धमकी देने के मामले में पार्टी ने विधायक को शो-कॉज नोटिस जारी किया है और तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।पार्टी ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि SDOP आयुष जाखड़ को लेकर की गई बयानबाजी अनुचित और अस्वीकार्य है। बताया जा रहा है कि यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब विधायक के बेटे दिनेश लोधी ने वाहन से पांच लोगों को टक्कर मार दी थी। इस मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद विधायक ने SDOP को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी दी थी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा जारी नोटिस में अनुशासन बनाए रखने की बात कही गई है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन MP में RTO चेक पोस्ट फिर शुरू होंगी, हाईकोर्ट का 30 दिन में आदेश सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को मिली नई रफ्तार, उज्जैन में “ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स” कार्यक्रम का शुभारंभ