उज्जैन। प्रदीप चौधरी। आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियों ने अब तेज गति पकड़ ली है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकावाना ने उज्जैन में “ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स” कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य पुलिस बल को आधुनिक तकनीक और उन्नत रणनीतियों से लैस करना है, ताकि विश्वस्तरीय आयोजन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। कार्यक्रम के तहत पुलिस अधिकारियों और जवानों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ड्रोन सर्विलांस, साइबर वारियर्स पोर्टल और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके माध्यम से भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक कंट्रोल, सुरक्षा निगरानी और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की क्षमता को और मजबूत किया जाएगा।DGP कैलाश मकावाना ने कहा कि सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नई तकनीकों के उपयोग से पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और किसी भी संभावित खतरे से प्रभावी तरीके से निपटा जा सकेगा।उज्जैन पुलिस ने भी इस अवसर पर अपनी तैयारियों का खाका प्रस्तुत किया और बताया कि आधुनिक संसाधनों व प्रशिक्षण के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा रहा है। “ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स” कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित अधिकारी आगे अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षित करेंगे, जिससे पूरे बल की दक्षता में व्यापक सुधार होगा।सिंहस्थ 2028 को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग का यह कदम आयोजन को सुरक्षित, व्यवस्थित और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन IPS अधिकारी को धमकी पर BJP सख्त, विधायक प्रीतम लोधी को शो-कॉज नोटिस दुकानदार या NSG कमांडो? मोदी की वायरल तस्वीर का वह सच जो आपको चौंका देगा