इंदौर, 21 अप्रैल 2026। आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आज पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर प्रत्येक आवेदक की शिकायत सुनी और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई में आज कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख रूप से पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद, पैसों के लेन-देन, धोखाधड़ी, जमीन/प्लॉट संबंधी विवाद, महिला अपराध और अन्य पुलिस से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं।पुलिस कमिश्नर ने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि इंदौर पुलिस उनकी सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर. के. सिंह सहित सभी ज़ोन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी, वहीं शेष मामलों के जल्द समाधान के लिए संबंधित थानों को निर्देशित किया गया।जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच संवाद मजबूत हो रहा है, जिससे शिकायतों के समाधान में तेजी आने की उम्मीद है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस के 23 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, एमडी ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में अहम योगदान जिलाबदर बदमाश चाकू सहित गिरफ्तार, 21 अपराधों का है रिकॉर्ड