इंदौर। शहर में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सदर बाजार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जिलाबदर बदमाश को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी जिलाबदर अवधि का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूम रहा था।पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देश पर गुंडे, निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री कृष्ण लालचंदानी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री सुमित केरकट्टा के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मल्हारगंज श्री विवेक चौहान के नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि निगरानी बदमाश जुनैद अली (27) निवासी रजा अपार्टमेंट, बड़वाली चौकी, जिसे छह माह के लिए इंदौर जिले की सीमा से बाहर किया गया था, वह शहर में घूम रहा है। सूचना के आधार पर 20 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया।जिलाबदर आदेश के बावजूद आरोपी शहर में रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में था। इस पर थाना सदर बाजार में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 115/26 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में मारपीट, अवैध हथियार, चोरी, लूट, हत्या का प्रयास, नकबजनी, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी एक्ट सहित करीब 21 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पी.एल. शर्मा, एसआई अनिल सविता और प्रधान आरक्षक राजू सिंह बघेल की अहम भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर ने सुनीं 68 शिकायतें, तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े, 2.50 लाख रुपये जब्त