इंदौर, 21 अप्रैल 2026। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में उत्कृष्ट पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के तहत आज 23 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने पलासिया स्थित कार्यालय में इन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने पुरस्कृत कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।एमडी ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई में अहम भूमिकाखजराना, चंदन नगर एवं अपराध शाखा की टीमों ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और एमडी ड्रग्स सहित अन्य नशीले पदार्थों की बड़ी खेप जब्त की। इस कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।अन्य सराहनीय कार्यों पर भी मिला सम्मानराजेंद्र नगर थाना पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं संयोगितागंज थाना टीम ने वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए 36 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कीं।यातायात पुलिस के जवानों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाई, जिसके लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया।साप्ताहिक पुरस्कार से बढ़ रहा मनोबलपुलिस कमिश्नरेट द्वारा शुरू किए गए इस साप्ताहिक कार्यक्रम का उद्देश्य बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे आगे भी इसी तरह समर्पण और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहें।पुलिस कमिश्नर ने सभी सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से न केवल पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है, बल्कि आम जनता का विश्वास भी मजबूत होता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सहजन: पेड़ नहीं, सेहत का खजाना — जानिए इसके चमत्कारी गुण जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर ने सुनीं 68 शिकायतें, तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश