इंदौर। प्रदीप चौधरी। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान के तहत लोकायुक्त इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के तीन अधिकारियों को रिश्वत मांगने और लेने के मामले में ट्रैप किया है। कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर की गई। लोकायुक्त टीम ने कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम, अनुविभागीय अधिकारी टी.के. जैन और उपयंत्री अंशु दुबे को आरोपी बनाया है। इनमें से दो अधिकारियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।आवेदक की शिकायत पर हुई कार्रवाईमामले में आवेदक राजपाल सिंह पंवार, जो पटेल श्री इंटरप्राइजेस के संचालक एवं शासकीय ठेकेदार हैं, ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी फर्म ने वर्ष 2023 में मैथवाड़ा-फोरलेन पहुंच मार्ग का कार्य लगभग 4.73 करोड़ रुपये में लिया था और कार्य पूर्ण होने के बाद अंतिम बिल भुगतान के एवज में अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी।3.50 लाख की मांग, 2.50 लाख लेते पकड़े गएशिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर 21 अप्रैल 2026 को ट्रैप दल गठित किया गया। कार्रवाई के दौरान—कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम को उनके शासकीय निवास पर 1.50 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया।अनुविभागीय अधिकारी टी.के. जैन को कार्यालय परिसर में 1 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।इस तरह कुल 2.50 लाख रुपये की रिश्वत राशि जब्त की गई। तीसरे आरोपी उपयंत्री अंशु दुबे द्वारा मांगी गई राशि उस समय प्राप्त नहीं की गई।इन धाराओं में मामला दर्जआरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं बीएनएस 2023 की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।ट्रैप दल की अहम भूमिकाइस कार्रवाई में निरीक्षक आशुतोष मिठास, निरीक्षक प्रतिभा तोमर सहित लोकायुक्त की विशेष टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।लोकायुक्त की अपीललोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर से संपर्क करें। शिकायत के लिए मोती बंगला, एमजी रोड स्थित कार्यालय या दूरभाष नंबर 0731-2533160 एवं 0731-2430100 पर जानकारी दी जा सकती है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जिलाबदर बदमाश चाकू सहित गिरफ्तार, 21 अपराधों का है रिकॉर्ड पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस, विवादित बयान पर मांगा जवाब