पटना। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में बिहार राज्य महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है। आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उनसे तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को जारी इस नोटिस में आयोग ने कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में पप्पू यादव द्वारा राजनीति में सक्रिय महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक और घृणित टिप्पणी की गई है, जिससे महिलाओं के आत्मसम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।तीन दिन में देना होगा जवाबआयोग ने सांसद को निर्देश दिया है कि वे नोटिस प्राप्ति के तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्ट जवाब प्रस्तुत करें। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा की ओर से जारी इस नोटिस में चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में आगे की कार्रवाई की जा सकती है।नोटिस में दर्ज आपत्तिनोटिस में कहा गया है कि पप्पू यादव ने अपने बयान में यह आरोप लगाया कि राजनीति में कार्यरत महिलाएं आगे बढ़ने के लिए अनुचित तरीकों का सहारा लेती हैं। आयोग ने इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताते हुए गंभीर आपत्ति जताई है।सदस्यता रद्द की सिफारिश की चेतावनीआयोग ने अपने नोटिस में यह भी उल्लेख किया है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो लोकसभा अध्यक्ष को उनकी सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा करने पर विचार किया जा सकता है।इस पूरे मामले में अब सबकी नजर पप्पू यादव के जवाब पर टिकी है कि वे अपने बयान को लेकर क्या सफाई पेश करते हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े, 2.50 लाख रुपये जब्त CJI सूर्यकांत 17-18 घंटे करते हैं काम, रात 3 बजे सोते हैं—सुप्रीम कोर्ट जज का खुलासा