जशपुर | Chhattisgarh के Jashpur जिले के घने जंगलों में एक प्राइवेट चार्टर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान पहाड़ी से टकराने के बाद नीचे गिर गया, जिससे उसमें आग लग गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना प्रशासन को दी गई, जिसके बाद राहत एवं बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गए।फिलहाल विमान में सवार यात्रियों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। छत्तीसगढ़ के जशपुर में बड़ा विमान हादसा, पहाड़ से टकराया चार्टर्ड प्लेन, आसमान में उठा धुएं का गुबार, जांच में जुटा प्रशासनछत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नारायणपुर-चारभाटी इलाके में आरा पहाड़ से टकराकर एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान सवार पायलट और को-पायलट की मौत का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विमान हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद पहाड़ी इलाके से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा गया है।बता दें कि इस हादसे के बार में स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आसमान में उड़ते समय विमान का संतुलन बिगड़ा और फिर वह नीचे की ओर आने लगा। जैसे ही विमान नीचे आया वह पेड़ों से टकराकर पहाड़ से टकरा गया। जिसके बाद आसमान में धुंआ उठने लगा। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस विमान में कुल कितने लोग सवार थे।प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। जशपुर जिला प्रशासन का कहना है कि इस विमान हादसे में हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। पहाड़ी इलाका होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है। इलाके की तलाशी के लिए ड्रोन समेत हर इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन बालाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार राजस्थान में HPCL रिफाइनरी में भीषण आग, उद्घाटन से पहले पीएम का दौरा स्थगित