जयपुर/बाड़मेर। राजस्थान के बालोतरा (बाड़मेर) स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) रिफाइनरी में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग कच्चे तेल को शुद्ध करने वाली दो यूनिट में भड़की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।धुआं उठते ही कर्मचारियों ने तुरंत फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय किया, जिसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब 2-3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान यूनिट से ऊंची लपटें उठती रहीं।घटना के बाद पूरे क्षेत्र को एहतियातन खाली करा लिया गया। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री Narendra Modi मंगलवार को इस रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन हादसे के बाद उनका दौरा स्थगित कर दिया गया है।अधिकारियों के अनुसार आग के कारणों और नुकसान का आकलन पूरी तरह आग बुझने के बाद ही किया जाएगा, वहीं पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जशपुर के जंगलों में प्राइवेट चार्टर विमान क्रैश, राहत-बचाव कार्य जारी 28 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ बुंदेला गैंग का सदस्य गिरफ्तार, कार सहित 8.5 लाख का माल जब्त