बालाघाट | Balaghat पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने नेटवर्क के “एपेक्स परपेट्रेटर” तक पहुंच बनाते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत Rampayli Police Station की प्रारंभिक कार्रवाई में एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से 21 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस मामले में एक आरोपी बालाघाट और दो आरोपी उड़ीसा के निवासी पाए गए, जिनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष जांच दल (SIT) ने मामले की गहन जांच करते हुए तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर एक बड़े अंतर्राज्यीय तस्करी रैकेट का खुलासा किया। यह नेटवर्क मध्यप्रदेश सहित Odisha, Maharashtra, Chhattisgarh, Rajasthan और Gujarat तक फैला हुआ था।SIT टीम ने विभिन्न राज्यों में लगातार दबिश देते हुए लगभग 25,000 किलोमीटर का सफर तय किया और साक्ष्य जुटाए। क्रमबद्ध कार्रवाई के तहत पुलिस ने सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।जांच के दौरान आरोपियों के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है और वित्तीय लेन-देन (फाइनेंशियल ट्रेल) का विश्लेषण किया जा रहा है। संदिग्ध लेन-देन पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक होंडा यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल, एक टाटा 407 पिकअप वाहन, 10 मोबाइल फोन और अतिरिक्त 2.140 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस प्रकार कुल 23.140 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, पूछताछ के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों और तस्करी से अर्जित संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।बालाघाट पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।इस कार्रवाई में निरीक्षक दिलीप मौर्य, निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह कुशराम, थाना रामपायली व कटंगी का स्टाफ, साइबर सेल बालाघाट तथा SIT टीम की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने BJP पर साधा निशाना, RSS प्रमुख को लिखा पत्र जशपुर के जंगलों में प्राइवेट चार्टर विमान क्रैश, राहत-बचाव कार्य जारी