इंदौर | आमिर खान।इंदौर में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए थाना सदर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिलाबदर किए गए निगरानी बदमाश जुनैद अली को पुलिस ने चाकू सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शहर में दो दर्जन के करीब गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार, जुनैद अली (27) निवासी रजा अपार्टमेंट, बड़वाली चौकी को छह माह के लिए इंदौर जिले की सीमा से बाहर किया गया था। बावजूद इसके वह आदेश का उल्लंघन कर शहर में घूमते हुए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था और क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा था। मुखबिर की सूचना पर धरपकड़थाना सदर बाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जिलाबदर आरोपी इलाके में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 20 अप्रैल 2026 को घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चाकू बरामद किया गया। कई संगीन मामलों में लिप्तपुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर बाजार में आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक जुनैद पर इंदौर के विभिन्न थानों में करीब 21 अपराध दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, चोरी, लूट, अवैध हथियार, हत्या का प्रयास, नकबजनी, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। इनकी रही अहम भूमिकाआरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पी.एल. शर्मा, एसआई अनिल सविता और प्रधान आरक्षक राजूसिंह बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।अपराधियों को सख्त संदेशपुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन खाकी पर दाग! इंदौर में पुलिस पर ही लूट और रिश्वतखोरी के सनसनीखेज आरोप, 5 सस्पेंड