इंदौर | आमिर खान।इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र से खाकी को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कानून के रखवालों पर ही लूट, दबाव और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। एसआई संजय विश्नोई समेत पांच पुलिसकर्मियों पर 22.50 तोला सोना गायब करने और ऑनलाइन रिश्वत लेने के आरोप ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी कुमार प्रतीक ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए सभी आरोपित पुलिसकर्मियों को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। दबिश या डकैती? उठ रहे सवालजानकारी के मुताबिक, हरिदर्शन अपार्टमेंट निवासी गौरव जैन के खिलाफ चेक बाउंस मामले में ग्वालियर कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। इसी सिलसिले में 1 अप्रैल की देर रात करीब 11:45 बजे एसआई संजय विश्नोई अपनी टीम के साथ फ्लैट पर पहुंचे।परिजनों का आरोप है कि कार्रवाई से पहले फ्लैट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए, ताकि पूरी घटना रिकॉर्ड न हो सके। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर नकली चाबी से ताला खोलकर घर में प्रवेश किया और तलाशी के नाम पर पूरे घर को खंगाल डाला। 22.50 तोला सोना गायब, रिश्वत का भी आरोपगौरव जैन का आरोप है कि दबिश के दौरान घर से करीब 22.50 तोला सोना गायब कर दिया गया। इतना ही नहीं, मामले को दबाने और राहत देने के नाम पर ऑनलाइन रिश्वत लेने की बात भी सामने आई है। जांच के घेरे में खाकीशिकायत डीसीपी तक पहुंचते ही महकमे में हलचल मच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पांचों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर लाइन अटैच किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की तकनीकी और दस्तावेजी जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सवालों के घेरे में पुलिस की साखइस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है कि सच सामने आता है या मामला दबा दिया जाता है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन नारी शक्ति वंदन विधेयक पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा हमला जिलाबदर बदमाश जुनैद पर पुलिस का शिकंजा, चाकू सहित दबोचा