इंदौर // युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर कर सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “वर्दी से जागी नई उम्मीद” अभियान प्रभावी परिणाम देता नजर आ रहा है। अभियान के अंतर्गत द्वितीय सत्र का सफल आयोजन कर पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशील और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त (जोन-3) राजेश व्यास के नेतृत्व में संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर अंकुश लगाना और उन्हें अपराध की राह से दूर रखना है।कार्यक्रम में करीब 30 नशे से प्रभावित बालक एवं युवाओं के साथ उनके परिजनों को शामिल किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संवाद के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए बच्चों के साथ खेल गतिविधियां भी आयोजित की गईं, वहीं लकी ड्रॉ के माध्यम से विजेता बच्चों को थाना प्रभारी के साथ आइसक्रीम खिलाई गई। इस अनोखी पहल से बच्चों की सहभागिता बढ़ी और उन्होंने उत्साहपूर्वक नशा न करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-3) रामसनेही मिश्रा एवं सहायक पुलिस आयुक्त तुषार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें थाना संयोगितागंज, पलासिया और छोटी ग्वालटोली क्षेत्र के ऐसे युवाओं को शामिल किया गया, जो नशे की ओर अग्रसर हैं। अभियान को सफल बनाने में थाना प्रभारी के.पी. यादव, सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी, संजू काम्बले सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा बालकों और उनके परिजनों की व्यक्तिगत काउंसलिंग भी की गई। काउंसलिंग में सामने आया कि युवाओं के नशे की ओर झुकाव के प्रमुख कारणों में परिवार में नशे का माहौल, आर्थिक स्थिति की कमजोरी, गलत संगत और सामाजिक परिवेश का नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।इन कारणों को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा आगे भी नियमित काउंसलिंग, मार्गदर्शन और निगरानी की योजना बनाई गई है। साथ ही आगामी सत्रों में सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं की सहभागिता बढ़ाकर अभियान को और व्यापक स्वरूप देने की तैयारी है।इंदौर पुलिस की यह पहल न केवल नशा मुक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में जागरूकता और नई उम्मीद जगाने वाला प्रेरणादायक प्रयास भी साबित हो रही है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण, 6 घंटे में गुम हुए दो मासूम भाइयों को परिजनों से मिलाया अपराधियों पर कसा शिकंजा, 16 शातिर बदमाशों पर इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई