इंदौर // शहर में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इंदौर पुलिस ने एक और सख्त कदम उठाते हुए 16 आदतन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में 5 कुख्यात बदमाशों को जिलाबदर किया गया है, जबकि 11 अन्य को थाना हाजिरी के लिए पाबंद किया गया है।पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे और इनके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं के कई प्रकरण दर्ज हैं। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद इनकी गतिविधियों में सुधार नहीं आने पर मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत सख्त कदम उठाए गए।कार्रवाई के तहत 5 कुख्यात बदमाशों को निर्धारित अवधि के लिए इंदौर जिले और उससे लगे सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमा से निष्कासित किया गया है। वहीं 11 अन्य बदमाशों को निर्बंधन आदेश के तहत नियमित रूप से संबंधित थाने में हाजिरी देने, अवैधानिक गतिविधियों से दूर रहने और लोकशांति भंग न करने जैसी शर्तों के साथ पाबंद किया गया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के उद्देश्य से की गई है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई भी बदमाश आदेशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इंदौर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को अपराधियों पर नकेल कसने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, जिससे शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन वर्दी से जागी नई उम्मीद, नशा मुक्त समाज की दिशा में इंदौर पुलिस की सराहनीय पहल यातायात नियमों पर सख्ती, 1375 चालकों पर कार्रवाई से सड़कें हुईं अधिक व्यवस्थित